भारत स्काउटस एंड गाइड्स रायगढ़ के प्रवीण शर्मा अध्यक्ष और राजेश प्रसाद बने कोषाध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले का निर्वाचन आज कार्यालय में संपन्न हुआ। सौहार्दपूर्ण वातारण में हुए इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में प्रमुख रूप से जिला मुख्य आयुक्त अरुण कातोरे, निर्वाचन अधिकारी संजय पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास तिवारी की गरिमामयी उपस्थित में हुई।

प्रक्रिया में भारत स्काउटस एंड गाइड्स रायगढ़ जिले के लिए प्रवीण शर्मा अध्यक्ष व राजेश प्रसाद कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रकिया में समिति के आजीवन सदस्यों में पवन शर्मा, गौतम चौधरी, जितेंद्र बिसेन, विजय शर्मा, अजय शर्मा, संजू श्राफ, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
                           जिला मुख्य आयुक्त अरुण कातोरे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नई टीम से जल्द अपने नए कार्यकारणी एवं नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी जल्द अपनी नई टीम का गठन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ टीम में रायगढ़ का नाम सर्वोपरि होगा, ऐसी उम्मीद जताई। नवनियुक्त कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने भी अपनी नियुक्त पर सभी सदस्यों का आभार जताया।

You may also like

Leave a Comment