Home रायगढ़ न्यूज भाराछासं ने छात्रहित में कुलसचिव के सराहनीय निर्णय को सराहा

भाराछासं ने छात्रहित में कुलसचिव के सराहनीय निर्णय को सराहा

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भाराछासं के छात्र हितैषी प्रयासों के फलस्वरूप शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलसचिव द्वारा परीक्षा समय-सारणी में संशोधन का सराहनीय निर्णय लिया गया है।

कुछ दिन पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की गई थी। जारी टाइम-टेबल को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष की स्थिति निर्मित हो गई थी, क्योंकि यह कार्यक्रम CUET-PG परीक्षा की तिथियों से प्रभावित हो रहा था तथा परीक्षाओं के मध्य पर्याप्त अंतराल (गैप) का अभाव था। इस संबंध में भाराछासं के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने कुलसचिव तरुणधर दीवान से भेंट कर विनम्रतापूर्वक ज्ञापन सौंपा और समय-सारणी में संशोधन की मांग की। छात्रों ने आग्रह किया कि CUET-PG परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को तैयारी हेतु समुचित समय मिल सके।

                           छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कुलसचिव श्री दीवान ने छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए सकारात्मक पहल की। उनके निर्देशानुसार मात्र एक सप्ताह के भीतर संशोधित समय-सारणी तैयार कर पुनः जारी कर दी गई। नई समय-सारणी में CUET-PG एवं विश्वविद्यालय परीक्षाओं के बीच उचित अंतराल प्रदान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में संतोष एवं उत्साह का वातावरण है। भाराछासं के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने कुलसचिव के इस संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे छात्र-हित में लिया गया महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय निर्णय बताया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों की समस्याओं पर तत्परता से कार्यवाही किया जाना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

You may also like