दलगत राजनीति से परे आशीष ने सुरेश को दी जीत की बधाई

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के कांग्रेस नेता आशीष शर्मा ने सुरेश गोयल को पार्षद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि राजनीतिक दुश्मनी सिर्फ चुनाव तक रहती है, उसके बाद जनता का जो आदेश है उसे मानना चाहिए।

                         आशीष शर्मा वार्ड नंबर 19 से भी कांग्रेस के प्रत्याशी की दौड़ में थे और वार्ड नंबर 19 उनका बड़ा जनाधार है, लेकिन उनकी टिकट कटने के बाद किसी पारिवारिक कारण से बे बाहर चले गए जिससे इस चुनाव में उनका हस्तक्षेप नहीं रहा। कहा तो यह भी जाता है कि अगर आशीष शर्मा चुनाव में हस्तक्षेप करते तो रिजल्ट कुछ और होता क्योंकि वे पिछले कई सालों से लगातार वार्ड वासियों से जुड़े हुए थे। आशीष ने बताया कि सुरेश गोयल की जीत वार्ड नंबर 19 की जनता की जीत है।

       आशीष ने आगे कहा कि हमारा वार्ड एक परिवार की तरह है। चुनाव के बाद जो परिवार का मुखिया चुना गया है उसे हमें स्वीकार करना चाहिए और वार्ड के विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करना चाहिए, लेकिन यह मुलाकात कुछ चीजों में मायने रखती है। सुरेश गोयल बीजेपी और आशीष शर्मा कांग्रेस के वार्ड के बड़े कद्दावर नेता माने जाते हैं। लगभग 15 साल बाद यह दोनों एक साथ किसी स्थान पर और फोटो पर दिखाई दिए। इससे यह तय है कि वार्ड नंबर 19 का विकास अब होकर रहेगा।

You may also like

Leave a Comment