स्काई एलॉयज में नि:शुल्क आयुर्वेद जांच और औषधि वितरण शिविर से जरूरतमंद हुए लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्थानीय समुदाय की स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड एवं सीएचसी हॉस्पिटल चपले के समन्वय से उद्योग परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
                 इस शिविर में डॉ. भोलानाथ मेहेर (आयुर्वेदिक चिकित्सक, सीएचसी हॉस्पिटल चपले) एवं उनकी अनुभवी टीम द्वारा कंपनी के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों की समस्याएं, त्वचा रोग, गठिया इत्यादि सहित सामान्य रोगों की पहचान कर रोगियों की अवस्था के अनुसार नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ दी गईं ।
करीब 100 से अधिक लोगों ने इस शिविर में भाग लिया और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता को समझा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए संतुलित आहार, दिनचर्या, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने पर विशेष बल दिया गया ।
इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख अर्जुन मालाकार ने कहा कि स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड सदैव अपने कर्मचारियों एवं आसपास के समुदाय के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध रही है । उन्होंने बताया कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। सीएचसी हॉस्पिटल चपले की चिकित्सकीय टीम को इस सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की योजना पर चर्चा की गई। यह शिविर स्थानीय समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल रहा, जिसे उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से सराहा।

You may also like

Leave a Comment