बैंकर्स क्लब ने शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

भवानी शंकर षड़ंगी स्कूल में हुआ गरिमामय आयोजन

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ ने भवानी शंकर षड़ंगी हाई स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में सर्वश्री बीएन शर्मा, रमेश त्रिपाठी, अनिल सराफ, विनय पांडेय एवं श्रीमती विजयश्री नामदेव को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।

                  सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री पटेल मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, रायगढ़ शाखा ने किया। समारोह में एसबीआई जनरल के एरिया मैनेजर अजय श्रीवास्तव एवं विक्रय प्रबंधक अमित की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।सभी गुरुजनों ने अपने आशीर्वचन में समाज में शिक्षकों की भूमिका और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बैंकर्स क्लब के तरुण घोष, कमलेश सिन्हा, निर्मल सिंह, प्राणेश बड़गैया, दिनेश श्रीवास्तव, देवतोष विश्वास एवं प्रमोद सराफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। क्लब ने अतिथिगण श्री पटेल, अजय श्रीवास्तव और अमित का भी पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं शाल, श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रमोद सराफ ने किया।

बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए बढ़े हाथ

कार्यक्रम समापन पश्चात सदस्यों ने तय किया कि उत्तराखंड, पंजाब में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जन के सहायतार्थ जनता से आर्थिक सहयोग एकत्रित कर कलेक्टर के माध्यम से धनराशि प्रेषित करेगा। इसके लिए नगर में संचालित अन्य जन संगठनों को भी लामबद्ध करेगा। क्लब ने भवानी शंकर षड़ंगी हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूनम पांडेय एवं स्कूल प्रबंधन के प्रति उनके सहयोग हेतु आभार प्रदर्शित किया।

You may also like

Leave a Comment