लैलूंगा में श्रमजीवी पत्रकार संघ के बज्रदास महंत बने पुनः अध्यक्ष

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

लैलूंगा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के दिशा निर्देश और रायगढ़ जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित की गई।

लैलूंगा के रेस्ट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से बज्रदास महंत को पुनः अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम में पत्रकारो के हितों की रक्षा करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेगी। सभी ने फूलमाला पहना कर बधाई दी, वही आतिशबाजी करते हुए बज्रदास महंत को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

नई कार्यकारिणी में जिनको जिम्मेदारी मिली है। इनमे अध्यक्ष  बज्रदास महंत (भूकंप), उपाध्यक्ष सतीश चौहान, हंस वर्मा, धर्मेंद्र बेहरा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव धर्मेंद्र महंत, मीडिया प्रभारी  संतोष कुमार चौहान, सह सचिव प्रेम कुमार गुप्ता हैं। संरक्षक में हितेश सिंघानिया , बिरेंद्र साह, सतीश शुक्ला, पंकज गुप्ता शामिल हैं। वहीं, संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ थाना प्रभारी रोहित बंजारे से सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट में क्षेत्र की विधि व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा एवं प्रशासन – पत्रकार सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। थाना प्रभारी श्री बंजारे ने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुते कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, जिनकी भूमिका शांति व्यवस्था कायम रखने में अहम होती है।

                 यह बैठक एवं मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें घरघोड़ा तहसील के अध्यक्ष शैलेष शर्मा, बसंत रात्रे, डॉक्टर बीसी मलिक सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ सदस्य सुधाकर शर्मा, अभिषेक मिश्रा, शशिभूषण सिदार, चंद्रदीप मित्तल, सुशील खलखो, सम्राट महंत, अपरांश सिन्हा, अश्वनी पंडा, सुनील जिंदल उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment