आयुर्वेद अधिकारी संघ ने महिला चिकित्सकों का किया सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छग आयुर्वेद अधिकारी संघ ने जिला आयुर्वेद कार्यालय में विभाग में कार्यरत महिला चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

                              कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौरहा ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि शक्ति, साहस, प्रेम और प्रेरणा का प्रतीक है। नारी ही जीवन की जननी, परिवार की आधार शिला है और समाज की प्रगति की असली शक्ति है। हर बेटी को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का पूरा अवसर मिले, यही सच्चा महिला सशक्तिकरण है। छग आयुर्वेद अधिकारी संघ रायगढ़ ने हर महिला के सम्मान, समानता और अधिकारों के लिए संकल्प लिया।

                                     कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. कुणाल पटेल, महामंत्री डॉ. अजय नायक, उपाध्यक्ष डॉ. सक्सेना, सचिव डॉ. संजीव, डॉ. मंजरी, डॉ. मीरा, डॉ. प्रियंका, डॉ. रवीना, डॉ. विभा, डॉ. निकिता, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. जागृति, डॉ. श्वेता, डॉ. आस्था, डॉ. लता, डॉ. श्रद्धा, डॉ. स्वाति, डॉ. आर्ची, डॉ. रविशंकर, डॉ. सादिक, डॉ. विकास, डॉ. संतोष.सहित अन्य महिला चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment