आयुर्वेद अधिकारी संघ ने यादगार मनाया होली मिलन समारोह

by SUNIL NAMDEO
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

डॉ. प्रशांत सक्सेना उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश साहू मीडिया प्रभारी और डॉ. माकेश्वरी जोशी बने कार्यकारिणी सदस्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ जिला शाखा रायगढ़ ने सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौरहा ने चिकित्सा अधिकारियों को होली की शुभकामना दी।

  सभी ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर अपने वरिष्ठ से आशीर्वाद लेते हुए शुभकामना भी दी। वहीं, जिला शाखा का विस्तार करते हुए डॉ. प्रशांत सक्सेना को उपाध्यक्ष, डॉ. मुकेश साहू को मीडिया प्रभारी एवं डॉ. माकेश्वरी जोशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

        होली मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष डॉ. कुणाल पटेल, प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय नायक, सचिव डॉ. संजीव पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment