आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाल कर देशभक्ति का दिया संदेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

         तिरंगा रैली में प्राचार्य राजेश डेनियल और स्टाफ के सभी सदस्यों के साथ बच्चों ने तिरंगा रैली में अपनी सहभागिता दी। इस रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए अपने देशभक्ति का भाव प्रकट किया। इस रैली की विशेषता यह रही कि बच्चों ने तिरंगे को अपने हाथों से स्टैंड बनाकर रखने योग्य बनाया जिसे वे अपने घरों के पूजा स्थल पर स्थान देंगे। इसका उद्देश्य यही है कि उस परमपिता परमेश्वर के साथ-साथ हम रोज तिरंगे को देख अपने कर्त्तव्यों को याद करते रहें और देश हित में अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए सदा सजग रहें।

You may also like

Leave a Comment