अशोक ने जिला ताईक्वाडो संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रायगढ़ जिला ताईक्वाडो संघ के अध्यक्ष अशोक बट्टीमार ने अपने अध्यक्ष पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा है।

         अशोक बट्टीमार लगभग अठारह महीनों से संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में दो राज्यस्तरीय सफल आयोजन कराए। उनके कार्यकाल में बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों में हुआ। बहुत ही शानदार कार्यकाल रहा उनका, पर कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

You may also like

Leave a Comment