Home राजनीतिक युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ रायगढ़ से आशीष एंड टीम हुए दिल्ली रवाना

युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ रायगढ़ से आशीष एंड टीम हुए दिल्ली रवाना

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को कल अलोकतांत्रिक तरीके से युवा गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर 4 दिनों की रिमांड में जेल भेज दिया। जैसे ये खबर की जानकारी पूरे देश के युकां कार्यकर्ताओं को पड़ी सभी दिल्ली की तरफ रवाना हो गए है, जिसमें रायगढ़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंच गए है और मोर्चा संभाल रखा है।

   युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा अब लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। विरोध करने वाले हर व्यक्ति को जेल भेज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की प्रयास कर रही है, लेकिन युवा कांग्रेस के बब्बर शेर एफआईआर और जेल जाने से नहीं डरते। हम सदैव भाजपा और इस दमनकारी सरकार को आईना दिखाने का कार्य करते रहेंगे।

You may also like