आशा त्रिपाठी को मिला काव्य वाटिका सम्मान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों और उनके परिवारजनों का सम्मान सदैव गौरवान्वित करता है। इसी देशभक्ति से ओतप्रोत, भव्य और गरिमामय मंच पर रायगढ़ की जानी-मानी साहित्यकार डॉ. आशा त्रिपाठी को पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम, रायगढ़ में “जो लौट के फिर ना आये” शहीद विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में “41वाँ काव्य वाटिका सम्मान” प्रदान किया गया।
                          सैनिक परिवार से जुड़ी होने के कारण डॉ. त्रिपाठी की लेखनी में स्वाभाविक रूप से राष्ट्रप्रेम की गहन छाप दिखाई देती है। आशा त्रिपाठी  लंबे समय से वे साहित्य साधना में निरंतर अग्रसर रहते हुए अपनी भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से पाठकों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि काव्य वाटिका द्वारा प्रत्येक माह रायगढ़ जिले के साहित्य पुरोधाओं को सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान का उद्देश्य ऐसे रचनाकारों को प्रकाश में लाना है जिन्होंने साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, साथ ही उनकी रचनाओं और मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुँचाना ताकि वे प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

          कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशा मेहर किरण, अरविंद सोनी सार्थक, डॉ. गुलशन खम्हारी, प्रद्युम्न लिशा पटेल, पंडित रतन सहित काव्य वाटिका परिवार के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. आशा त्रिपाठी को काव्य वाटिका सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. अजय पटनायक, अरुणा साहू, डॉ सुधा देवांगन, स्वाति पांड्या, ईश्वरी यादव, तेजराम नायक, पूर्णिमा चौधरी तथा साधना मिश्रा ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

You may also like

Leave a Comment