नगर निगम में प्रशासक के बैठते ही चौक-चौराहों की चमकने लगी सूरत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। निगम प्रशासन द्वारा चौक-चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर चौक-चौराहे आकर्षक नजर आएगी।

                निगम प्रशासन द्वारा चौक-चौराहा का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रामलीला मैदान से लगे हुए घड़ी चौक से लेकर सत्तीगुड़ी चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। घड़ी चौक पर नई घड़ी लगाने के साथ लाइटिंग, सीपीटी वर्क का कार्य भी पूरा हो गया है। इसी तरह नीचे गार्डन का कार्य होगा। सत्तीगुड़ी चौक पर अशोक स्तंभ सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है एवं लाइटिंग का कार्य जारी है।

                        इधर, चक्रधर नगर चौक पर स्थित राजा चक्रधर की प्रतिमा और चौक का रंगरोगन कराया गया है। यही नहीं, चौक का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

You may also like

Leave a Comment