पत्रकार महासंघ का वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह रायपुर में 25 मई को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का वार्षिक सम्मेलन स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन 25 मई को रायपुर समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है।

        पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष पंचमसिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का यह पहला वार्षिक सम्मेलन है जिसमें कई समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ से जुड़े बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से पत्रकार शामिल होने जा रहे हैं।

          पंचम सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। शुरुआती दिनों में पिछले 16 जुलाई 2023 को शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया था। इसके बाद राज्य में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने निरंतर अपनी सक्रियता दिखाई। परिणाम स्वरुप अब पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ का विशाल वार्षिक सम्मेलन होने जा रहा है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय स्तर के सक्रिय पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, वेस्ट बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे।

       श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ अपने वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक समरसता को लेकर हर उस मंच को सम्मान देगा जिसने जनहित तथा मानव समाज के उत्थान को लेकर निरंतर कार्य किया है। संगठन ने अपने मंच पर राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदयाल वंशकार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदा पवार के साथ छत्तीसगढ़ के समाज प्रमुख तथा अधिवक्ता संघ, यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ कई संगठन प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

      यही नहीं, बुद्धिजीवियों के इस महाकुम्भ में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों से अध्यक्ष तथा जिला संभाग एवं ब्लॉक पदाधिकारी सहित सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment