आवारा कुत्तों की नसबंदी बंद करने की मांग को लेकर पशुप्रेमी हुए लामबंद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ एनिमल लवर ग्रुप और जीवनदायी आश्रम ने सौंपा निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बेजुबान जानवरों के कल्याण के लिए समर्पित  रायगढ़ के एनिमल लवर ग्रुप रायगढ़ और जीवनदायी आश्रम ने मिलकर निगम कमिश्नर को डॉग्स की नसबंदी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। यही महीन, उन्होंने बेजुबानों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ तत्काल नसबंदी को बंद करवाने की पुरजोर मांग भी उठाई।

         निगम कमिश्नर से मुलाक़ात करने के बाद जब दोनों पशु संगठन ने शेल्टर जाने का फैसला लिया तो वहां जाकर पता चला कि शेल्टर ने सभी डॉग्स को रिलीज़ कर दिया है। उन कुत्तों को भी रिलीज़ कर दिया है जिनका ऑपरेशन 3 दिवस पहले किया गया था और जो पूरी तरह से स्वस्थ भी नहीं हो पाए थे। ऐसे में दोनों संगठन के सक्रिय सदस्यों ने आसपास के इलाको में उन कुत्तों की तलाश शुरू की ताकि उन्हें ढूँढा जा सके, तब उनको ताज़ा सबूत मिले कि गुलमोहर कॉलोनी के कुछ कुत्ते और बस स्टैंड के डॉग्स को कालिंदी कुंज के इर्द गिर्द छोड़ दिया गया है। इनमें एक कुत्ते को दोनों पशु संगठन के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से पकड़कर उसे उसके निश्चित स्थान बस स्टैंड में छोड कर पशुओं के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को निभाया।

You may also like

Leave a Comment