एनिमल लवर ग्रुप बना जख्मी डॉग के लिए संजीवनी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एनिमल लवर ग्रुप अब बेजुबान जानवरों के लिए संजीवनी साबित होने लगा है। समाजसेवी युवाओं की इस सक्रिय टोली ने एक हादसे में जख्मी आवारा कुत्ते का उपचार करते हुए उसे पीड़ादायक हालत से उबारने की सराहनीय पहल की।

                         गत 10 सितम्बर की रात को एनिमल लवर ग्रुप को पंजरी प्लांट से जिस डॉग के रेस्क्यू के लिए कॉल गया, उसे किसी चार पहिये वाले ने बुरी तरह रगड़ दिया था, लिहाजा उसके तन से उसकी चमड़ी अलग हो गयी थी. उस बेजुबान डॉग का आज एनिमल लवर ग्रुप के सदस्य भाविका पाण्डेय, मैडी बेरीवाल, चन्दन नामदेव और प्रशांत सोनी ने मिलकर सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू विशेषज्ञ भाई चन्दन नामदेव की निगरानी में उसका सफल ऑपरेशन किया गया। यही नहीं, पूर्वान्ह 11 से दोपहर 3 बजे तक पूरे 4 घंटे की मशक्कत के बाद एनिमल लवर्स ने उस बेजुबान जीव के पूरे घाव को पोटाश लिक्विड एवं बिटाडिन से साफ किया। तत्पश्चात अंदर उसके घाव में पेंसिलिन पाउडर भरते हुए घाव को भरा। इसके बाद अनुमानन 70 टाँके लगाकर उसके घाव को बंद किया गया एवं उसकी चमड़ी जो उसके तन से अलग हो गयी थी उसे बंद किया गया। अब इस डॉग को एनिमल लवर ग्रुप अपनी निगरानी में अगले 15 दिनों के लिए रखेंगे ताकि उसकी भरपूर देखभाल की जा सके। फिर 15 दिन के बाद जब यह स्वस्थ हो जायेगा तो उसे पंजरी प्लांट ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

रेस्क्यू के अंत में इस बेजुबान जानवर को एक डीएनएस की बोतल चढ़ाई गई, साथ ही बोतल में मल्टीविटामिन, एंटी बायोटिक्स एवं पेन किलर की इंजेक्शन फील की गयी जिससे उसके शरीर में भरपूर मात्रा में मल्टी विटामिन जा सके और यह थोड़ी ऊर्जा महसूस कर सके। इस बेजुबान को अगले 15 दिनों के लिए एनिमल लवर ग्रुप की सदस्या श्रीमती शुभा श्रीवास्तव (प्रतुल श्रीवास्तव, चक्रधऱ नगर) के गृह निवास में ठहराया जाएगा. जिससे सभी सदस्य इसकी देखभाल कर सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment