5

कांग्रेस नेता ने हादसे के शिकार लोगों के परिवारों के प्रति की शोक संवेदना व्यक्त
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बेहद विनाशकारी घटना बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
अनिल शुक्ला ने घटना पर संवेदना व्यक्त कर बताया कि विमान में 240 से अधिक यात्रियों में भारतीय और ब्रिटिश मूल के लोग सवार थे। यह हादसा अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर इलाके में हुआ, जिसमें एक यात्री को छोड़कर सभी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विमान हादसे की ये खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।

