उत्तम मेमोरियल कॉलेज में 3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत संचालित उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली, मां दर्शन कॉलेज और अनंत कॉलेज के तत्वावधान में उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता गत 26 जनवरी से 28 जनवरी तक महाविद्यालय परिसर में आयोजित हुई। इसमें महिला-पुरुष वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक एवं तवा फेंक जैसी रोमांचक स्पर्धा में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य राकेश कुमार (प्रांत संयोजक विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य संपर्क विभाग, उपाध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ एवं संचालक आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक रंजन सिन्हा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा) ने की।

विशेष अतिथि के रूप में बब्बल पांडेय (मंत्री भाजपा) शैलेष माली (मंडल भाजपा अध्यक्ष जूटमिल क्षेत्र), घनश्याम पटेल (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा), प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष ब्राम्हण समाज जिला रायगढ़), राजेश प्रसाद (उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा), अधिवक्ता संजय दास (महासचिव उपभोक्ता संरक्षण परिषद), गौतम चौधरी (चेयरमैन उत्तम मेमोरियल कॉलेज), डायरेक्टर संजय चौधरी, डॉ. गोमती सिंह (प्राचार्य उत्तम मेमोरियल कॉलेज), अंबुज प्रकाश माहथा, डॉ. रश्मि रेखा साहनी (प्रिंसिपल उत्तम इंटरनेशनल स्कूल) एवं सुश्री नम्रता जलक्षत्री (प्रभारी प्राचार्या अनंत कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्तम मेमोरियल कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अनंत कॉलेज के छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सौदागर चौहान रासेयो अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक), रजनीश कुमार सिंह (खेल प्रशिक्षक), सोमेश साहू (खेल प्रशिक्षक), गोपाल श्रीवास प्राध्यापक, अनाथ माहथा प्राध्यापक, अरुण पांडेय, रविन्द्र कुमार प्राध्यापक, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, डॉ. वर्षा जायसवाल, रमाकांत दुबे, लता पटेल, दीपा साहू , बरखा पटेल, एचआर सीमा श्रीवास, प्राध्यापक खिलेश चौधरी, सुरेन्द्र पटेल, सदानंद तिवारी, संदीप साहू, गजानंद साहू, वेदप्रकाश लहरे, अंचल प्रधान, दिगपाल यादव, अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास, सरिता देवांगन, अंगद परमानिक का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल श्रीवास ने किया।

















