रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर का अग्र समाज महाराजा अग्रसेन के बताए सिद्धांतों का अनुशरण कर रहा है। यह बातें महापौर जीवर्धन चौहान ने अग्र कुलदेव महाराजा अग्रसेन की 5149 वीं जयंती को ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन के दौरान कही। उन्होंने सुनील लेंध्रा के सामाजिक योगदान को मिसाल बताते हुए कहा कि दानवीर सेठ किरोड़ीमल की नगरी में इस समाज में दान की परम्परा को अक्षुण्ण बनाए रखा। कार्यक्रम संयोजक सुनील लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया, अशोक अग्रवाल मनीष पालीवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कमलेश रतेरिया, आर्यन अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया, ऐश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा महमिया, कविता बेरीवाल, उपाध्यक्ष रीना बापोड़िया, शालू गोयल, कशिश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में भव्यता दी जा रही है।
महाराजा अग्रसेन जयंती की खुशी में आयोजित आईपीएल की तर्ज पर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज शहर के मिनी स्टेडियम में सुबह 10. 30 बजे कार्यक्रम के संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया, मुकेश मित्तल, बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, अनूप बंसल प्रदीप गर्ग, महिला अध्यक्ष कविता बेरीवाल, कशिश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद, पार्षद अमित शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा व अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने उनको गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मेयर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू ने अग्रसेन आयोजन समिति को शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।।
पर्पल टीम ने जीता टॉस – कार्यक्रम संयोजक सुनील लेंध्रा और अध्यक्ष अनूप रतेरिया ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। महिला अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने सिक्का उछालकर टॉस फेंके।जिसमें पर्पल वैली ग्रुप को पहली फिल्डिंग का अधिकार मिला। इस प्रतियोगिता हर-हर महादेव को पर्पल वैली अपने नाम किया। दूसरे मैच में रायगढ़ राइडर को हराते हुए सीए चैंपियनशिप टीम की जीत हुई। तीसरा मैच श्याम राइडर्स और अग्रसेन सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। भव्यता देने में क्रिकेट टीम के प्रभारी मुकेश गोयल प्रखर प्रवक्ता, हेमंत गोयल, अनूप बंसल, विनोद महमिया, विशाल सिंघानिया, रितेश गोयल, अमन बंसल जूटमिल, राकेश बापोड़िया, दिनेश अग्रवाल महामाया, राहुल अग्रवाल वृंदावन व आदित्य बेरीवाल सहित अनेक सदस्य जुटे हैं। क्रिकेट टीम के प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि मौसम के अनुरुप प्रतियोगिता आयोजित होगी। कुल 128 खिलाड़ी व 16 टीम भाग ले रहे हैं। एक तरफ 8 खिलाड़ी होंगे और 7 खेलेंगे 1 एक्स्ट्रा रखा गया है।
अग्र प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान – प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया ने बताया कि आज शाम 4 बजे मिनी स्टेडियम में महाराजा अग्रसेन की पूजा- अर्चना के साथ सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अग्र समाज के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम अग्रवाल, और विशिष्ट अतिथि बालकिशन केडिया, सत्यनारायण अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, महादेव अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल का शाल, गुलदस्ते से स्वागत किया गया।
रेड क्वीन में कल होगा रक्तदान – कल 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से रेड क्वीन हॉल में महाराजा अग्रसेन रक्तदान शिविर लगेगा। इसे भव्यता देने में शिविर के प्रभारी विमल अग्रवाल, अमितेष गर्ग, राहुल अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल व रक्तवीर परिवार के सभी सदस्य जुटे हैं।
मनभावन होंगी 7 प्रतियोगिताएँ – मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल ने बताया कि 13 सितंबर को रेड क्वीन में ही दोपहर 3 बजे ह्युमन लूडो, बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता, साँप सीढ़ी, शाम 4 बजे पिट्ठूल, बैडमिंटन, शाम 5 बजे पिकल बॉक्स सामान्य पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित होगी।




