रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एकताल में पदस्थ प्रधान पाठक गोकुल प्रसाद पंडा अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर अर्धवार्षिकी आयु पश्चात अब सेवानिवृत्त हुए हैं।
पुसौर तहसील क्षेत्र एकताल स्कूल में बच्चों के बीच शिक्षा-दीक्षा को लेकर चर्चित प्रधान पाठक जेपी पंडा गत 30 अप्रैल को शिक्षा विभाग में 40 वर्ष सेवा उपरांत रिटायर्ड हुए हैं। जेपी पंडा शिक्षकीय जीवन में प्रथम नियुक्ति प्राथमिक शाला पड़िगांव में हुआ। फिर वे विभिन्न स्कूलों में पदस्थापना में आए। वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एकताल तक हुआ। श्री पंडा ने सहायक शिक्षक, उच्च वर्ग शिक्षक, प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक, मास्टर ट्रेनर एवं बीआरसी जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। वे सरल एवं विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
वे उत्कृष्ट कार्य को लेकर कई बार क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिला तथा राज्य स्तरीय स्तर में भी सम्मानित हो चुके हैं। खास बात यह है वे शिक्षादूत पुरस्कार से भी सम्मानित होने का गर्व पा चुके हैं। उनके विदाई समारोह में पूरा संकुल परिवार तथा शाला के बच्चे भावविभोर थे। विदाई के ग़म उनके आंखों पर झलक रहे थे। इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।




