नपं के अफसरों पर कार्यवाही से बीजेपी कार्यकाल के कार्यों का होगा पर्दाफाश – सुरेद्र चौधरी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

घरघोड़ा (सृजन न्यूज)। घरघोड़ा नगर पंचायत में कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई होना यह पूर्व भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल का रहा है। आमजन में भ्रम था कि वर्तमान में कार्रवाई हुई है। इसे लेकर वर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जितने भी कार्यों की जांच हुई है उसमें मात्र एक इंजीनियर प्रदीप पटेल के कार्यकाल को छोड़कर बाकी सभी पूर्व के कार्यकाल का है।

         उन्होंने कहा कि इसमें एक घरघोड़ा की बहुचर्चित मुख्य मार्ग से विकास शर्मा घर तक सीसी सड़क वार्ड क्रमांक 10 के नागरिकों की मांग पर मेरे द्वारा भी उक्त सड़क की जांच कर कार्यवाही की मांग उच्च अधिकारियों से की गई थी। नगर का यह सड़क आज फिर चर्चा का विषय बना हुआ है जो बनते ही पूरी सड़क एक हफ़्ता के अंदर उखड़ गई चुकी यह मुख्य सड़क है जहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। आज की स्थिति में यह सड़क की गिट्टी, पत्थर उखड़कर जनता को चोट पहुंचा रही है।

         ज्ञातव्य हो कि पूर्व के भाजपा अध्यक्ष के भ्रष्टाचार एवं नाकामियों को लेकर 11पार्षदों ने मिलकर उनके प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाया और उनसे पद से हटाया गया था। इस दुर्भावना से ग्रसित होकर नगर का विकास कार्य रोकना चाहते हैं। यहां तक कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा नगर के उन सभी 11 पार्षदों के वार्डों के जितने भी कार्य प्रस्तावित हैं, सभी को रोकने हेतु लिखित रूप से लगातार शिकायत की जा रही है। सारे शिकायत की प्रति हमारे पास मौजूद है जिसे नगर की पूरी जनता को फोटोकॉपी के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के घर-घर पहुंचाया जाएगा।

          इस कार्यवाही व इनके क्रियाकलाप से साफ़ है कि नगर में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार कर उसके पश्चात मेरे नेतृत्व में स्वच्छ सरकार पर दाग लगाने के लिए इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता समझदार है वे सब समझ रही है। आने वाले दिनों में इनके व इनके लोगों के खिलाफ अपना वोट देकर इन्हें नगर पंचायत के बाहर का रास्ता दिखाएगी।

You may also like

Leave a Comment