लोकसभा चुनाव में रायगढ़ सीट के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। लोकसभा निर्वाचन-2024 अन्तर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक-02 के लिए आज 6 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फार्म जमा किया गया है। इनमें डॉ.मेनका देवी सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस, पर्वत ईश बादल एक्का-सर्व आदि दल, गोवर्धन राठिया-सुंदर समाज पार्टी, अभय कुमार एक्का-निर्दलीय, उदय कुमार राठिया-हमर राज पार्टी एवं महेन्द्र कुमार सिदार-भारत आदिवासी पार्टी ने नामांकन फार्म जमा किए।
                                  लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक कुल 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किए है। इनमें राधेश्याम राठिया-भारतीय जनता पार्टी, प्रकाश कुमार उरांव-निर्दलीय, रूपनारायण एक्का-बहुजन मुक्ति पार्टी, मदन प्रसाद गोंड-गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, भवानी सिंह सिदार-हमर राज पार्टी, गुलेश्वर पैंकरा-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, अलबर्ट मिंज-हमर राज पार्टी, इनोसेंट कुजूर-बहुजन समाज पार्टी, डॉ.मेनका देवी सिंह-इंडियन नेशनल कांग्रेस, पूजा सिदार-निर्दलीय, पर्वत ईश बादल एक्का-सर्व आदि दल, गोवर्धन राठिया-सुंदर समाज पार्टी, अभय कुमार एक्का-निर्दलीय, उदय कुमार राठिया-हमर राज पार्टी एवं महेन्द्र कुमार सिदार-भारत आदिवासी पार्टी ने नामांकन फार्म जमा किए।


22 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आज 19 अप्रैल को अंतिम तिथि थी। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11 बजे की जाएगी। 22 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि/ समय निर्धारित है। आगामी 7 मई को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा एवं 4 जून को मतगणना की तिथि निर्धारित है।

You may also like

Leave a Comment