कब्रस्तान के पास युवक से कट्टा बरामद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

                                समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम चरौदा स्थित शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अपने पास कट्टा रखा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणिशंकर चंद्रा द्वारा थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सत्यम वर्मा उर्फ नाती निवासी ग्राम चरौदा धरसींवा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सत्यम वर्मा उर्फ नाती की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा रखा होना पाया। बहरहाल, आरोपी सत्यम वर्मा उर्फ नाती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग कट्टा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

You may also like

Leave a Comment