व्यक्ति की परख होती है उसके खानी, बानी, रहनी और गहनी से : जगदेव पटेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

लोकमान्य तिलक स्कूल में बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए हुआ आशीर्वाद समारोह

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर में संचालित संस्था लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुज छात्र-छात्राओं ने अपने अग्रजों को भावभीनी विदाई दी। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने द्दीप प्रज्ज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया। वहीं मां शारदे की वंदना एवं प्रार्थना विद्यालय की छात्रा नव्या देवांगन और खुशी वाधवानी ने किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों एवं ज्येष्ठ विद्यार्थियों का तिलक रोली लगाकर स्वागत किया।
                       कक्षा दसवीं की छात्र-छात्राओं ने “सुन्दरी सुन्दरी” गीत के साथ कई गीतों के समूह में विद्यालय की छात्रा ऋचा चौहान, श्वेता यादव, रीना कुजूर ने सुन्दर और आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा बारहवीं की ज्येष्ठ छात्र-छात्राओं ने चिट निकालकर मनमोहक नृत्य किया और कनिष्ठ विद्यार्थियों के लिए अनुभव कथन किया। इनमें नेहा साहू, ममता देवांगन, एकता अग्रवाल, संगीता यादव, नागेश चावला, अभिषेक भगत, विवेक सिंह, गुरुचरण, केशव, शरद कुमार सिंह सहित कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने कनिष्ठ विद्यार्थियों को आशीष प्रदान किया गया।

इसी कड़ी में प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से योजकत्व का गुण विकसित होता है। दीक्षांत-आशीर्वाद समारोह आयोजित कर कार्यक्रम सम्पन्न करने की कला सीखे। सीखना एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। सीखे हुए हर बातों को जीवन में आत्मसात करने आवश्यकता है। किसी व्यक्ति की परख उसके खानी, बानी, रहनी और गहनी इन 4 बातों से की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन  अंजली अहिरवार और मुस्कान अग्रवाल ने किया।

        इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं राजेश गबेल, काजल त्रिवेदी, धनेश्वर यादव, अनुपा निषाद, आरती यादव, अमर मालिक, नंदकुमार जाना, रजनी साहू, नैंसी टोप्पो, धातृ शुभा सिदार , हेमलता वैष्णव, त्रिवेणी यादव सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment