बाइक से पेट्रोल चुराने की थी लत, चढ़ा पुलिस के हत्थे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के जूटमिल इलाके में पेट्रोल चोरी करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने अपने हत्थे चढ़ाया है। रात को घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों से पेट्रोल निकालने के जुर्म में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है।

                       दरअसल, वार्ड क्रमांक 30 बाजीराव पारा में रहने वाले अमित पांडे (43 वर्ष) के घर के पास खड़ी उसकी पल्सर से 14-15 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति बाइक के पेट्रोल पाइप को काटकर करीब 5 लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गया रिपोर्टकर्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक करने पर चोर की तस्वीरें कैपचर हुई व्हाटसअप ग्रुप में शेयर करने पर आरोपी दरोगापारा के रोशन शर्मा होने का पता चला रिपोर्ट पर आरोपी रोशन शर्मा के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया।

                        अपराध विवेचना के क्रम में जूटमिल पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपित की पहचान पुख्ता किया गया और विधिवत सीसीटीवी फुटेज की साफ्ट फाइल पेन ड्राइव में सुरक्षित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी गई। कल रात्रि आरोपी रोशन शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 33 साल निवासी दरोगापारा गुजराती गली रायगढ़ को हिरासत में लिया गया।

                            आरोपी रोशन शर्मा ने बाइक से पेट्रोल चोरी करना स्वीकार किया और पेट्रोल को बेचकर रूपये खाने-पीने में खर्च कर देना बताया। आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा आज चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You may also like

Leave a Comment