जन्माष्टमी पर कान्हा की यादगार निकलेगी शोभायात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की मासिक बैठक में लिया गया निर्णय


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। होटल साई श्रद्धा में गुजरे 13 जुलाई को प्रगतिशील यादव महासंघ रायगढ़ यूनिट की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष थे। अध्यक्ष निरंजन सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि वासुदेव यादव थे।

                       कार्यकम में दो प्रस्ताव पारित किए गए। प्रथम में जन्माष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से शोभा यात्रा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। दूसरे प्रस्ताव में केंद्र की सूची में रावत जाति तथा यदु को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के हर जिले से भेजने का निर्णय लिया गया। महासंघ रायगढ़ यूनिट की प्रथम वर्षगांठ तथा संयोजक इंजीनियर एसडी यादव का जन्मदिवस भी था। अतः इंजीनियर एसडी यादव ने अतिथियों के साथ केक काटकर मनाया।

                     इस अवसर पर 10 स्वजातीय बंधुओं ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नागेश्वर यादव, ब्रजेश कुमार यादव, रामाधार यादव, नागेंद्र यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, ब्रजेश यादव, शिव बहादुर यादव, मनीष यादव, शिव लोचन यादव शामिल हैं। कार्यकम संयोजक इंजीनियर एसडी यादव तथा मेजबान रामेश्वर यादव (प्रोपराइटर बालाजी ट्रांसपोर्ट) थे। कार्यकम में सभी ने अपना परिचय देते हुए संगठन विस्तार हेतु सुझाव दिए। कार्यकम को मुख्य अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह, महासचिव छत्तीसगढ़ निरंजन सिंह तथा बासुदेव यादव और श्रीमती आशा रानी यादव ने संबोधित किया। मंच संचालन रजनीश कुमार यादव मुख्य महाप्रबंधक स्टेट बैंक ने किया।

                   स्वागत भाषण इंजीनियर एसडी यादव तथा आभार प्रदर्शन रामेश्वर यादव ने किया। कार्यकम में रामेश्वर यादव, इंजीनियर एसडी यादव और जयकिशन यादव का समाज गौरव से सम्मान किया गया। कार्यकम में मुख्य रूप से राम यादव, डॉ. एनपी यादव, राकेश यदु, राजनीश यादव, शिवकुमार यादव सीएमओ, जयकिशन यादव, एसएल यादव, हीरालाल यादव डायरेक्टर आर्यन स्कूल, एडवोकेट मातादीन यादव, एडवोकेट विजय यादव, नागेश्वर यादव, श्रीमती आशा रानी यादव, श्रीमती रेखा यादव, ब्रजेश यादव, नागेंद्र यादव, दिलीप यादव, रामाधार यादव, दिनेश यादव, जोगेंद्र यादव, सुशील यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, बीरबल यादव, संजय राय, दिनेश राय, रोशन राय, राजेश्वर प्रसाद, दुर्गेश यादव, सुमित यादव आदि उपस्थित थे। जन्माष्टमी तैयारी हेतु केलो बिहार कॉलोनी स्थित यादव धर्मशाला में हर सप्ताह बैठक का आयोजन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment