बनोरा आश्रम के निःशुल्क नेत्र शिविर से 115 मरीज हुए लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मानवसेवी शाखा बनोरा में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र शिविर मे 115 मरीजों को जांच का लाभ मिला।

                  अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र 7 जुलाई को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजो की नेत्र जांच डां. आरके अग्रवाल ने की। शिविर में 43 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया तो 40 लोगों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिसे अगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा। 38 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्रॉप दिया गया। 12 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले, जिन्हें चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया।

                   ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार अगला नेत्र शिविर 4 अगस्त रविवार को आयोजित होगा। ये मरीज बनोरा, खैरपाली, बेलेरिया, डूमरपाली, सकरबोगा, कोसमपाली, महापल्ली, लोइंग, पतरापाली, कोतरलिया, जामगांव, साल्हेओना, कुकुर्दा, कठानी, गोपालपुर, सोड़ेकेला, फरसापाली, देवपली ( ओड़िशा ) बीजापुर, चिटकाकानी, खरसिया, डूमरभाटा, कांटापली, टिनमिनी, कांदागढ़, बेहरापाली, तरडा, रायगढ़, विजयपुर, देहरीडीपा से आए थे।

You may also like

Leave a Comment