JCI ने नवप्रवेशी विद्यर्थियों को दी फल की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी ने स्थानीय नटवर स्कूल प्रांगण में नये प्रवेश करने वाले छात्रों को फल इत्यादि का वितरण किया।

            प्रशासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रकार के प्रयास किया जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संस्था से यह आग्रह किया गया था कि वे इस वर्ष शाला में नव प्रवेश ले रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें। संस्था ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फल इत्यादि का वितरण करके उन्हें आगे पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।

            संस्था की तरफ से प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी शिवम अग्रवाल एवं जेसी अमर जिंदल (जिंदल फैशन) थे। संस्था के अध्यक्ष जेसी सीए विकास अग्रवाल एवं सचिव सुमित बट्टीमार के साथ संस्था के अनेक सदस्यों ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह जानकारी संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment