लक्ष्मीकांत द्विवेदी के निधन पर ओपी ने जताया शोक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित थे आचार्य

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य पुरोहित आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित नहीं रहे। उनका परलोक गमन हो गया। 

          उनके देवलोकगमन की सूचना मिलने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने व्यथित मन से कहा कि आध्यात्मिक संस्कृति योगदान हेतु आचार्य का नाम पूरे देश में सदा अविस्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देते हुए दुख की इस घड़ी में शिष्यों को संबल प्रदान करें।

            उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मीकांत यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में एक रहे। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है।

You may also like

Leave a Comment