खाकी की रंग लाई मेहनत, भटके बच्चों तक पहुंचा परिवार

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के जूटमिल पुलिस की तत्परता से आखिरकार भटके बच्चे  अपने माता-पिता से मिल गए। सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने के बाद परिजन थाने पहुंचे और खाकी वर्दी को धन्यवाद देते हुए उन्हें घर ले गए।

          आज दोपहर थाना जूटमिल में स्थानीय युवक दो छोटे बच्चे (उम्र करीब 2 और 3 साल) को मिट्ठूमुडा के पास मेन रोड में कड़कती धूप में रोते हुआ देखकर थाना जूटमिल लाकर टीआई मोहन भारद्वाज को गुम बच्चों के संबंध में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी द्वारा गुम बालकों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुम बच्चों के वारिसान की पता तलाश के लिए सोशल मीडिया पर गुम बच्चों के डिटेल शेयर किया गया

          जूटमिल पेट्रोलिंग दोनों गुम बच्चों वाहन में मिट्ठूमुड़ा और आसपास के वार्डों में ले जाकर बच्चों के वारिसान का पता लगा लगाया गया बच्चों के परिजनों का पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर गुम बच्चों की खबर वायरल होने पर एक महिला व पुरूष थाना जूटमिल पहुंचे और गुम बच्चों के माता-पिता होना बताये। थाना प्रभारी द्वारा उनका और बच्चों के आधार कार्ड से उनका पहचान किया गया और पूछताछ की

      महिला ने  बताया कि वे दोनों बच्चों को घर में सुलाकर अस्पताल गए थे बच्चे कब घर से निकाल कर मेन रोड पर चले गए उन्हें पता नहीं चला। मोबाइल पर खबर देखकर पता चला और थाने पहुंचे। थाना प्रभारी द्वारा बच्चों के माता-पिता को बच्चों की देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देकर बच्चों को सुपुर्द किया गया है।

You may also like

Leave a Comment