आयुर्वेद विभाग के योजनाओं से 561 ग्रामीण उठा रहे लाभ

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा भगत के मार्गदर्शन मेें जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुनगा विकासखंड पुसौर में प्रति माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आयुर्वेद विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

          डॉ. अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (एम.डी.) द्वारा आसपास के गांवों में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजन कर जरूरतमंद ग्रामीण लोगों का नि:शुल्क उपचार कर औषधि वितरण किया जा रहा है, साथ ही साथ आहार विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या के बारे बताकर लोगों को जागरूक किया जाता है।

        शिविर के माध्यम से ग्राम रनभाठा में 61, सिलाड़ी में 46, ग्राम बाराडोली में 89, बोंदा में 101 एवं ग्राम रायपाली में 74 रोगियों का उपचार किया गया। शासन द्वारा निरंतर पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त शास्त्रोक्त एवं पेटेण्ट औषधियां प्रदाय की जा रही है। डॉ. अजय नायक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने संस्था में प्रतिमाह जीवनशैली में बदलाव हेतु सत्र, औषधियों पौधों की जानकारी मितानिन प्रशिक्षण नियमित योगाभ्यास सत्र, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन सुचारू रूप से संचालन किया जाता है।

        इसमें संस्था के फार्मासिस्ट भोजकुमार मालाकार, राजेश साव, ग्रहण मैत्री, श्रीमती प्रेमबाई मैत्री, पदमा मेहर, चंद्रिका सिदार, अरूणा चौहान, सरिता गुप्ता, निद्रा साव आदि मितानिनों का सक्रिय योगदान रहता है।

You may also like

Leave a Comment