भीषण गर्मी को देख 1 जुलाई से खुले स्कूलें – विजेंद्र चौहान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

सहायक शिक्षक फेडरेशन ने की मांग, संवेदनशील सरकार का परिचय देने की गुजारिश भी की


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले में इन दिनों नवतपा के बाद भी भीषण गर्मी से हर वर्ग हाहाकार है। गर्मी से लोग बेहाल है । मौसम विज्ञानियों ने भी आगामी हफ्ते तक लू चलने की चेतावनी जारी किए है। इन सभी के बीच स्कूल भी 18 जून से खुलना शासन ने तय किया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संघठन के छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव विजेंद्र चौहान ने इस आदेश को निरस्त कर 1 जुलाई से खोले जाने की गुजारिश की है।

            दरअसल नवतपा के बाद भी प्रदेश मे पड़ रहे भीषण गर्मी,लू, गर्म हवाएं के चलते डीहाइड्रेशन की शिकायत बढ़ गई है। सुबह 9 बजे के बाद घरों से निकलना दुभर हो रहा है। बच्चे बड़े अधिकांश वर्ग इसकी चपेट में आकर बीमार हो रहे है निजी व सरकारी अस्पताल में ओपीडी संख्या भी बढ़ रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के समस्त शालाओ को 1 जुलाई से खुले इस पर अपना मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

         इसके अलावा प्रदेश मे चल रहे एफएनएल ट्रेनिंग को भी जुलाई के पहले सप्ताह मे करने को कहा है। सहायक शिक्षक फेडरेशन ने कहा है कि प्रदेश में शासन 18 जून से समस्त स्कूल खुलती है तो इस मौसम को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने का आशंका जताई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने 1 जुलाई से स्कूल को खोले जाने की गुज़ारिश करते हुए सरकार से उक्त मौसम के मद्देनजर संवेदनशीलता का परिचय देने की मांग भी की है।

          वहीं एफएलएन प्रशिक्षक संचालित को जुलाई के प्रथम सप्ताह मे कराए जाने की बात को भी प्राथमिकता दी गई है ताकि शिक्षकों के स्वास्थ्य पर भी किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

You may also like

Leave a Comment