पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में रायगढ़ के कृष्णा ने जीता गोल्ड मेडल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कोच ऋषि सिंह की मेहनत का परिणाम, जिला ताइक्वांडो संघ ने शुभकामनाएं

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ी कृष्णा दुबे का चयन हुआ था। इसमें अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में कृष्णा दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और राष्ट्रीय स्तरीय मुकाबले में पहुंचे। रविवार को सहारनपुर में आयोजित पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में रायगढ़ के खिलाड़ी कृष्णा दुबे ने गोल्ड मेडल हासिल कर रायगढ़ का मान बढ़ाया।

       रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बट्टीमार) ने कहा कि यह जीत हमारे रायगढ़ के राष्ट्रीय स्तर के कोच ऋषि सिंह की मेहनत का ही परिणाम है। उनके कुशल प्रशिक्षक का नतीजा है कि रायगढ़ को आज गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। ताइक्वांडो के क्षेत्र में आगे और भी हमारे रायगढ़ के खिलाड़ी जिले के लिए मेडल हासिल करेंगे।

       जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बट्टीमार) और सचिव आरती सिंह ने कृष्णा दुबे और कोच ऋषि सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment