रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राधेश्याम अग्रवाल (लेंध्रा) की माता और बजरंग, सुनील लेंध्रा की दादी रामबाई के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शोक जताया है।
श्री चौधरी ने कहा कि 101 वर्षीया राम बाई लेंध्रा परिवार की मुखिया थीं। धर्म परायण रामबाई के निधन को ओपी चौधरी ने अपूरणीय सामाजिक क्षति निरूपित किया। मंत्री ओपी ने रामबाई की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से चरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की है।
यही नहीं, उन्होंने दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवारजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना भी भगवान से की है।