हरित रायगढ़ अभियान का श्रीगणेश 5 जून को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन नगर में होने जा रहा है। इसकी तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण गतिविधि के द्वारा नगर के सभी 48 वार्डों में प्रकृति सेवकों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रकृति सेवकों को अपने-अपने वार्डों में उपयुक्त स्थानों में लगाने हेतु पौधे प्रदान किये गए हैं।

          पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा 3P मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है। इसके अंतर्गत पेड़ ,प्लास्टिक, पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है, जिसका शीर्षक “मेरा नगर मेरी जिम्मेदारी” है। इस अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस में पौधरोपण के साथ होने जा रहा है। 

          कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ प्रमुख दिलीप मोड़क, अभियान संयोजक जेपी दुबे, अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा दास तिवारी, अभियान सहसंयोजक विमल महंत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही। यह जानकारी अभियान प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट ने प्रेषित की है।

You may also like

Leave a Comment