किर्गिस्तान में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छग के स्टूडेंट ने सीएम साय को कहा-थैंक्स

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर (सृजन न्यूज)। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

         गौरतलब है कि सूचना मिलने पर कल ही सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी से संपर्क कर उनसे फोन पर बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।

         सीएम साय ने छात्रों को पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि हम भारत सरकार और किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में हैं। छात्रों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालात बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे।

       मुख्यमंत्री साय ने दोनों छात्रों को परीक्षा ख़त्म हो जाने के बाद सुरक्षित भारत वापस लाने का आश्वासन दिया, जिसके लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment