टीवी और मोबाइल फोन को छोड़कर बच्चों ने सीखा ‘लिपन आर्ट’

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की अनूठी पहल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा हंडी चौक स्थित मिनी मिरेकल स्कूल में महिला विंग द्वारा दो दिवसीय ‘लिपन आर्ट’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। 28 और 29 मार्च को आयोजित इस विशेष क्लास में 30 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक कला की बारीकियों को सीखा।
           निःशुल्क प्रशिक्षण और महिला विंग का नेतृत्व महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क रखा गया था। इस सफल आयोजन की कार्यक्रम प्रभारी छाया अमन अग्रवाल थीं। उनके कुशल प्रबंधन और देखरेख में बच्चों ने मिट्टी तथा रंगों के अद्भुत मेल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं।
इस कार्यशाला की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दो दिनों के दौरान बच्चे कुल 6 घंटे तक टीवी और मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रहे। आज के समय में जब बच्चे घंटों स्क्रीन पर बिताते हैं, जेसीआई महिला विंग की इस पहल ने उन्हें हाथों से कुछ नया रचने का मौका दिया। बच्चों ने न केवल नई कला सीखी, बल्कि सामूहिक रूप से काम करने का भरपूर आनंद भी उठाया।
                अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें अपनी संस्कृति व कला से जोड़ना है। कार्यशाला के समापन पर बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उनकी बनाई कलाकृतियों को देखकर अभिभावकों ने भी संस्था के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

You may also like

Leave a Comment