अधिवक्ता संजय दास बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के विधि प्रकोष्ठ में जिला संयोजक-सह संयोजक की घोषणा की है। इसमें रायगढ़ में जिला संयोजक के तौर पर विधि जगत के संजय दास को नियुक्त करते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है।
      उल्लेखनीय है कि शहर के बेलादुला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय दास लम्बे अरसे से भाजपा में सक्रिय हैं। बीते निगम चुनाव में संजय ने भले ही पद नहीं जीता, मगर अपनी कार्यशैली और सक्रियता से वे अपने वार्ड में आज भी छाया पार्षद के रूप में जाने जाते हैं। अपने वकालत के पेशे में व्यस्त रहने के बावजूद सामाजिक कार्यों में उनकी बढ़-चढ़ कर भागीदारी रहती है। सहज, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संजय दास लोगों की निःस्वार्थ भाव से मदद करने में तत्पर रहते हैं, जिसके कारण वे पूरे शहर में लोकप्रिय हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर पार्टी ने इनके कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
                                                 विदित हो कि पार्टी को संगठनात्मक मजबूती देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी के लिए समर्पित और कर्मठ लोगों को जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं। ऐसे में युवा अधिवक्ता संजय दास का सियासी कद बढ़ने से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और भाजपा परिवार से उन्हें लगातार बधाई भी मिल रही है।

You may also like

Leave a Comment