नशे के कारोबार, सट्टा-जुआ, सड़क हादसे के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह को शहर में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, सट्टा-जुआ, नशाखोरी, नशे के कारोबार सहित बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने की कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा।

                   ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन रात 12 बजे के बाद ओवरलोड वाहनों को तेज रफ्तार से शहर की सड़कों में प्रवेश करते देखा जा रहा, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। ऐसी गतिविधियों से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है और अभी कुछ ही दिनों पूर्व भी चक्रधर नगर क्षेत्र में एक ओवरलोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई थी। यदि यथासमय ऐसे तेज रफ्तार ओवरलोड वाहनों पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है जिसे रोका जाना अत्यंत जरुरी है।
वहीं क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में कानून का डर नहीं होने की वजह से रेत माफिया, अवैध शराब, चोरी, सट्टा, जुआ, ड्रग्स,गांजा अफीम जैसे नशे के कारोबार करने वालों को बल मिल रहा है, जिससे आपराधिक मामले में वृद्धि होने के कारण जनजीवन में बाधाएँ उत्पन्न हो रही है। ओवरलोड वाहनों का कड़ाई से रोकथाम करना अत्यंत आवश्यक है वरना दुर्घटना को दावत देने के समान है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने एसएसपी से मांग की कि उपरोक्त सभी अनैतिक, अवैधानिक, आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की दिशा में सख्त कार्रवाई करें। इस दौरान शाखा यादव के साथ अनिल शुक्ला, संदीप अग्रवाल, आशीष चौबे, लोकेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment