देवांशी मिनरल वाटर प्लांट से 115 बोरी पानी पाउच बरामद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाले इकाइयों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने दी दबिश, अनियमितता मिलने पर की कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश के पालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरसीवा में कार्यवाही की गई।

    टीम ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाले इकाइयों पर दबिश दी और देवांशी मिनरल वाटर प्लांट से पानी पाउच का नमूना जांच हेतु लिया और साथ ही अनियमिताओं के आधार पर 115 बोरी पानी पाउच की जब्ती की। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक हिदायतें भी दी।

                   खाद्य दल ने बिना फ़ूड रजिस्ट्रेशन के कारोबारकर्ता को नोटिस दिया। साथ ही दाल, अचार और मसाले का नमूना लिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा अपील की गई कि खाद्य पदार्थों को जांच परख कर ही खरीदें। खाद्य अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाईश दी कि बिना उचित खाद्य लाइसेंस के खाद्य कारोबार न करें और खरीदी बिक्री उचित बिल रसीद के साथ ही कारोबार करें।

        खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और वरुण पटेल शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment