इंडस्ट्रियल एरिया पूंजीपथरा और पुसौर में 6 वाहनों से 130 टन भंगार, आयरन गोली जब्त

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सप्ताह के भीतर अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्यवाही की गई है।
आज सुबह थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पुलिस ने 3 वाहनों को तमनार चौक तथा 1 वाहन को महुआ चौक तुमीडीह पर ओड़िशा की ओर से स्क्रैप/आयरन गोली रायगढ़ ला रही तीन 12 चक्का ट्रक और एक 10 चक्का ट्रक को रोका गया जिनमें तीन ट्रैकों में पायलट गोली लोड तथा एक वाहन में करीब 25 टन स्क्रैप लोहे के छड़, मशीनरी पार्ट्स आदि लोड था। वाहन चालकों के पास स्क्रैप और पहले गोली परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वाहन चालकों पर धारा 35 (क),(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।
वहीं कल शाम थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने आर्यन फ्यूल के सामने पुसौर सरिया की ओर से आ रहे दो टाटा 1512 वाहन में परिवहन किये जा रहे करीब 19 टन लोहा टीना का स्क्रैप जब्त कर कार्रवाई की गई है। इस प्रकार पूंजीपथरा और पुसौर थानाक्षेत्र अंतर्गत अवैध कबाड़ पर की गई 6 कार्रवाई में 3 ट्रकों से 86 टन आयरन पायलेट गोली कीमती 6 लाख 20 हजार रूपये, 1 ट्रक और 2 टाटा वाहन से 44 टन लोहे का स्रैेटप कीमती करीब 17 लाख 32 हजार रूपये, तथा अवैध कबाड़ के परिवहन में लिप्त 6 वाहनों की कीमत करीब 60 लाख रूपये, जुमला 83 लाख 52 हजार रूपये की संपत्ति की जब्ती कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इन पर गिरी पुलिस की गाज
(1) वाहन चालक मो. बादशाह 41 साल बस स्टैंडपारा बृजराजनगर ओडिशा के वाहन OD 16 K 7306 (12 चक्का ट्रक) में लोड 31 टन 220 किलो आयरन गोली
(2) वाहन चालक अशोक कुमार सेन 47 साल भिलाई, जिला दुर्ग के वाहन CG 07 CA 9513 (12 चक्का ट्रक) में लोड 25 टन लोहे का स्क्रैप
(3) वाहन चालक मो. मुख्तार 50 साल सारंण, छपरा बिहार के वाहन OD 23 A 7337 (12 चक्का ट्रक) में लोड 30 टन 700 किलो आयरन गोली
(4) वाहन चालक मो. सलीम 35 साल सारंण, छपरा बिहार के वाहन CG 13 AC 8250 (10 चक्का ट्रक) में लोड 24 टन 270 किलो आयरन गोली
अवैध कबाड़ पर की गई कार्रवाई विवरण –
(1) वाहन चालक सरोज भोई पिता परमे भाई उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 18 बांदू टिकबा थाना कोतवाली बरगढ़ जिला बरगढ़ (ओड़िशा) के टाटा 1512 वाहन क्र. सीजी 04 पीबी 9652 में लोड 11 टन स्क्रैप
(2) वाहन चालक कुबेर यादव पिता निताई यादव उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 01 मेदनीपुर सराईपाली थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) टाटा 1512 वाहन क्र. सीजी 04 पीटी 2645 में लोड 6 टन स्क्रैप




