
पुसौर/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया है। इसके लिए पुसौर विकासखंड के संकुल पंचपारा, बड़े हरदी, सोड़ेकेला में केंद्राध्यक्षों की बैठक रखी गई।
बैठक में केंद्रीकृत परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशों को बताया गया। यही नहीं, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, पर्यवेक्षक नियुक्ति आदि हेतु आवश्यक सुझाव व निर्देश दिये, साथ ही परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता बरतने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संधारण हेतु निर्देशित भी किए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हो तथा किसी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न हो इस पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
आज की बैठक में प्राचार्य पंचपारा श्रीमती चंद्रकांता खरे, प्राचार्य बड़े हरदी दिनेश वर्मा, प्राचार्य सोड़ेकेला श्रीवत्स गुप्ता, सीएसी श्रवण कुमार साव, शांतनु पंडा, पंचानन निषाद एवं समस्त केंद्राध्यक्ष 5 वीं एवं 8 वीं उपस्थित रहे।




