बैकुंठपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

पार्षद अनुपमा शाखा यादव के प्रयास से वार्ड नंबर 14 में बह रही विकास की गंगा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के बैकुंठपुर स्थित वार्ड क्रमांक 14 में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित बाजपेई घर से महावीर चौक तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत श्रीगणेश हुआ। लगभग 8.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सीसी सड़क का शुभारंभ किया गया। इस अवसर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
                           पार्षद अनुपमा शाखा यादव का कहना है कि वार्ड के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है। वार्डवासियों की लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बरसात के समय होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी।
    उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी सड़क, नाली, बिजली और स्वच्छता से जुड़े अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि शहर और वार्डों के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। वार्ड क्रमांक 14 में हो रहा यह निर्माण कार्य नागरिकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर राजा शुक्ला, विमल द्विवेदी, सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत स्वर्णकार, बल्ला दुबे, मुन्ना पटेल, अतिरुद्र मिश्रा, समीर मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्षद का आभार जताया। वार्डवासियों ने कहा कि सड़क बनने से न केवल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि आसपास के मोहल्लों के लोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment