रोशन पंडा का त्यागपत्र हुआ नामंजूर, बने रहेंगे छग युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के जुझारू नेता और छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोशन पंडा की आखिरकार संगठन में घरवापसी हो ही गई। रोशन पंडा के बीते दिनों त्यागपत्र देने के बावजूद छ्ग प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को नामंजूर करते हुए उन्हें प्रदेश सचिव जैसे अहम पद की ही जिम्मेदारी सम्हालने का आदेश जारी करते हुए उन पर पुनः विश्वास जताया है।

            छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया और सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे द्वारा जारी पत्र में कहा गया है प्रदेश सचिव रोशन पंडा द्वारा पत्र में पारिवारिक कारणों से अपने पद से त्यागपत्र पेश किया गया था। संगठन स्तर पर उनके त्यागपत्र पर गंभीरतापर्वक विचार किया गया, किंतु उनके समर्पण, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता एवं सक्रिय योगदान को दृष्टिगत रखते हए उक्त त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया था।

             युवा नेताओं ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि संगठन हित एवं प्रदेश में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह आदेशित किया जाता है कि रोशन पंडा को पुनः उनके पूर्व दायित्व यानी प्रदेश सचिव, छत्तीसगद प्रदेश युवा कांग्रेस के पद पर बहाल किया जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पूर्व की भांति पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस नेताओं के इस पत्र ने यह तो साबित कर दिया कि रोशन पंडा जैसे युवा हस्ताक्षर माने जाने वाले नेता की सक्रियता को ही संगठन अपनी असल ताकत मानती है। यही वजह है कि कांग्रेस में रोशन का कद घटने की बजाए अब बढ़ने का सियासी लाभ पार्टी को भविष्य में जरूर मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment