जिंदल, अडानी, एनटीपीसी के खिलाफ और प्रशासन की बेरुखी से क्षुब्ध भाराछासं ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया बवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

NSUI के सैकड़ों सदस्यों ने तोड़ा बेरिकेड्स, पुलिस से हुई झूमाझटकी, वाटर कैनन का हुआ इमरजेंसी उपयोग, 25 कार्यकर्ता गिरफ्तार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिंदल, अडानी और एनटीपीसी जैसे बड़े उद्योग रायगढ़ की सरजमीं में होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने तथा प्रशासन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से क्षुब्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आज सड़क पर उतरकर जमकर बवाल मचाया। छात्र अधिकार रैली के बहाने एनएसयूआई के शताधिक सदस्यों ने विशाल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट के समीप ऐसा हल्लाबोल बोला कि पुलिस को झूमाझटकी के साथ वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। बावजूद इसके बेरिकेड्स को तोड़कर कलेक्ट्रेट दाखिल होने की कवायद कर रहे युवा नेताओं पर सख्ती बरतने वाली पुलिस ने 25 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

                       भाराछासं रायगढ़ जिला इकाई ने आज ‘छात्र अधिकार रैली’ निकालते  गई, जो ऐतिहासिक साबित हुई। हजारों की संख्या में छात्र-युवा इतवारी बाजार पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। यह रैली छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकली रैली में मुख्य रूप से राकेश पांडेय, आरिफ हुसैन और रवि पांडेय के साथ शाखा यादव, नगेंद्र नेगी, जयंत ठेठवार, संजय देवांगन, अनिल अग्रवाल, दयाराम धुर्वे, संतोष बहिदार, विकास शर्मा,  सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभात साहू, बसंत दास, पंकज पटेल, संदीप अग्रवाल, आशीष चौबे, रानी चौहान, आशीष जायसवाल, उस्मान बेग, वसीम खान, तरुण अग्रवाल, रजत गोयल, रंजना पटेल, रिंकी पांडेय, विमल यादव सहित शताधिक लोग शामिल रहे।

पुलिस से हुई झूमाझटकी, चला वॉटर कैनन

विशाल रैली में शामिल प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे तो एहतियात के तौर पर पुलिस उन्हें रोकने के लिए दो बैरिकेड लगा रखी थी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के दोनों बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया। पानी की बौछारों के बावजूद छात्र डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।

आरिफ समेत 25 कार्यकर्ता चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन युवा, अनमोल अग्रवाल, शाकिब अनवर समेत 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही माहौल और गरमा गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

प्रशासनिक अफसर को सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मौके पर महिला प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्रों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई।

प्रशासन छोड़े भाजपा का दबाव : राकेश पांडेय

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय ने कहा कि शासन-प्रशासन भाजपा के दबाव में काम करना बंद करे। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष रहना चाहिए। छात्रों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। एनएसयूआई के कार्यक्रम बंद करवाना और अभाविप के कार्यक्रमों को संरक्षण देना प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन : आरिफ

आरिफ हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन द्वारा एनएसयूआई के दो कार्यक्रमों (फेयरवेल पार्टी और होली मिलन) को बंद करवाना, जबकि ABVP के कार्यक्रम बिना रोक-टोक चलते रहे।वहीं, रायगढ़ जिले में (एनटीपीसी, अडानी, जिंदल सहित 100।से अधिक उद्योग होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसे इन दो अहम मांगों को लेकर भाराछासं ने आज सड़क पर उतरते हुए अपनी आवाज बुलन्द की। इसके बाद भी प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी तो भविष्य में बड़ा आंदोलन होगा।

You may also like

Leave a Comment