“अल्फा क्लासिक्स” फिटनेस एक्सपो में देश-विदेश के बॉडी बिल्डर्स ने रायगढ़ में दिखाया दम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के पंजरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ का सबसे भव्य फिटनेस एक्सपो और चैंपियनशिप ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश के दिग्गज बॉडी बिल्डर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी शशिमोहन सिंह और जिला क्रिकेट संघ के सचिव व वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र शर्मा ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अपने उद्बोधन में महापौर जीवर्धन ने ऐसे कार्यक्रमों को खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। एसएसपी शशिमोहन ने खेलकूद के आयोजन को पुलिसिंग का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसके चलते बच्चे गलत दिशा में नहीं जाते हैं। विशिष्ठ अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि खेलकूद के चलते बच्चे निराशा के भंवर से बचे रहते हैं। नशा आदि की तरफ नहीं जाते हैं।
आयोजक टीम की मेहनत लाई रंग
            इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में आगाज़ एक नई पहल संस्था और टीम अल्फा क्लासिक्स का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से आगाज़ एक नई पहल संस्था से, मोनिका ईजारदार, राजेंद्र साहू, प्रकाश जायसवाल, जय चौहान और लकी राठौर हैं। टीम अल्फा क्लासिक्स से सुमित ईजारदार, विजय चौहान और उनकी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस इवेंट को यादगार बनाया।
25 लाख रुपये के ईनाम और दिग्गज जज
प्रतियोगिता में 25 लाख रुपये तक की ईनामी राशि बांटी गई। विजेताओं का चयन फिटनेस इंडस्ट्री के मशहूर जजों में अफरोज खान, संलाप साहा, जान्हवी पांडव, विद्या साल्वे और अमित कुमार भुइयां द्वारा किया गया।
शहर में बना रिकॉर्ड
               1 मार्च को दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस महाकुंभ में रायगढ़ के फिटनेस प्रेमियों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। आयोजकों ने बताया कि अल्फा क्लासिक्स ने छत्तीसगढ़ में फिटनेस के क्षेत्र में एक नया बेंचमार्क सेट किया है।

You may also like

Leave a Comment