रविशंकर स्कूल के आशीर्वाद समारोह में बच्चों के चेहरे खिले

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चांदमारी स्थित शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह और मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन भरत लाल नामदेव (प्रभारी प्राचार्य), संकुल शैक्षिक समन्वयक सन्नी खांडे एवं मंजू अवस्थी के आतिथ्य में किया गया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों को पुष्प वर्षा कर तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कक्षा चतुर्थ की छात्रा रीतिका देवांगन ने दिया। विद्यार्थियों ने मनोरंजक गेम, क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ. मनीषा त्रिपाठी की ओर से अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

              मंचासीन अतिथियों, वरिष्ठ व्याख्याता नंदकुमार पटेल, इरयल टोप्पो ने प्रधान पाठक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को दृष्टांतों व प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर शिक्षा, संस्कार और नैतिक आचरण पर बल देते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु सारगर्भित उद्बोधन दिया। वरिष्ठ व्याख्याता इरयल टोप्पो ने पांचवी बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने पर उस विद्यार्थी को स्वतंत्रता दिवस में अपनी ओर से सम्मानित करने की घोषणा की, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

कक्षा 5वीं में अध्ययनरत बच्चों को अतिथियों के हाथों से लेखन सामग्री अंतर्गत कलम प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाला में न्योता भोज का भी कार्यक्रम रखा गया था। इसी अनुक्रम में उपस्थित लोगों को न्योता भोज दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सह धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया।

You may also like

Leave a Comment