

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के सोनूमुड़ा नयापारा में महापौर जीवर्धन चौहान के पिता स्व. किशोरी लाल चौहान और माता स्व. लता बाई चौहान की पावन स्मृति में स्थापित साईं मंदिर का 12वां स्थापना दिवस 23 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-पाठ भी हुआ। श्रद्धालुओं के लिए खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया तथा दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। विदित हो कि महापौर जीवर्धन चौहान ने 2014 में अपने माता-पिता की स्मृति में इस साईं मंदिर की स्थापना की थी, तब से प्रतिवर्ष 23 फरवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में भव्य पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-पाठ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला, सुभाष पांडेय, निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ प्रसाद, अमित शर्मा, आनंद भगत, मंजुल दीक्षित, पार्षद नारायण पटेल, नरेश पटेल, विष्णुचरण पटेल, यादराम साहू, नेहा देवांगन, संगीता मुक्कू यादव, ज्योति यादव, अन्नू सारथी, निगम कर्मचारी अजय वर्मा, राम बाबू, दिबेश सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा शर्मा, मंडल अध्यक्ष शैलेष माली, कुंदन देहरी, भीम यादव, दीपमाला, बबलू गुप्ता, सविता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
