शाखा यादव ने 6 उपाध्यक्षों में उपेंद्र सिंह, नरेश जायसवाल, नारायण घोरे, मदन महंत, लता खूंटे और अनवर हुसैन को दी तरजीह


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित सूची अनुसार कार्यकारणी का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसमें कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनमोहन गुप्ता को दी गई है। वहीं 6 उपाध्यक्ष में उपेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश जायसवाल, नारायण घोरे, मदन महंत, लता खूंटे, अनवर हुसैन को तरजीह दी गई।

महामंत्री पद के लिए 12 पदाधिकारियों में विकास ठेठवार, आशीष शर्मा, वसीम खान, संजुक्ता सिंह, मनीष देवांगन, दीपक बी. सिंह, अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, सत्यप्रकाश शर्मा, लीनू जार्ज, अमृत काटजू और रवि पाण्डेय पर विश्वास जताया गया है। इसी क्रम में सचिव जैसे जिम्मेदार 12 पदाधिकारियों में रंजना पटेल, संतोष परमानिक, भरत तिवारी, अजहर हुसैन, गौरांग अधिकारी, अभिषेक शर्मा, देव साहू, कौशिक भौमिक, सत्यनारायण भारद्वाज, मुरारी भट्ट, रामलाल पटेल, विमल यादव तो 10 कार्यकारणी सदस्यों में कृतिका मेहर, पदमा चौहान, श्याम प्यारी महंत, शालू अग्रवाल, ममता आदित्य, उमा साव, ममता बरला, मोहम्मद अख्तर, गणेश अग्रवाल, राजू टोप्पो प्रमुख हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त होली पश्चात प्रदेश कांग्रेस से पूरक सूची भी निकलेगी जिसमें अन्य ऊर्जावान पदाधिकारियों को भी अवसर मिलेगा । उन्होंने अनुमोदित कार्यकरणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि वे संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए तत्काल अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करें और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
