पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क में मंदिरों का दर्शन कर सांस्कृतिक परंपराओं से हुए रूबरू


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम मेमोरियल कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में गत 17 फरवरी से चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ। इस सफल के लिए महाविद्यालय के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, डायरेक्टर संतोष चौधरी और प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह के मार्गदर्शन दिया।
यह शैक्षणिक भ्रमण “जगन्नाथ धाम” (पुरी, ओडिशा) के लिए आयोजित था। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी ली, बल्कि पुरी बीच का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी लिया। इसी तरह उन्होंने चंद्रभागा बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर, नंदनकानन प्राणी उद्यान सहित पुरी तथा भुवनेश्वर के विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, स्थापत्य कला, ऐतिहासिक विरासत एवं प्राकृतिक धरोहरों के प्रत्यक्ष अध्ययन का अवसर प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, सहयोग और सहभागिता का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस चार दिवसीय पूरी (ओडिशा) भ्रमण में टीम को वाणिज्य विभाग प्रमुख सहायक प्राध्यापक रविन्द्र कुमार की अगवाई में हुआ, जहां वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक सुरेंद्र पटेल, वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका स्वाति प्रधान, कला संकाय की सहायक प्राध्यापक खिलेश चौधरी, प्राध्यापिका सुश्री कुसुम पटेल का विशेष सहयोग रहा।
